NATIONAL DESK….सत्ता को लेकर एक बार फिर महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज

MAHARASHTRA-POLITICS-FILE-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क। 

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अंबरनाथ नगर परिषद की सत्ता को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की NCP ने एक निर्दलीय पार्षद के साथ मिलकर नया गुट बनाया है।शिवसेना के एक सीनियर स्थानीय नेता ने इस राजनीतिक गठजोड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि शिवसेना, NCP और निर्दलीय पार्षद ने मिलकर नगर परिषद में सत्ता पर दावा ठोकने के लिए यह कदम उठाया है।


उन्होंने कहा कि इस नए गुट के गठन की जानकारी जिला प्रशासन को लिखित रूप में दे दी गई है। इस गठबंधन का मकसद BJP को नगर परिषद की सत्ता से दूर रखना बताया जा रहा है। शिवसेना-एनसीपी और निर्दलीय पार्षद के इस गठबंधन के बाद गुट में पार्षदों की संख्या 32 हो जाएगी। वहीं भाजपा के 26 (कांग्रेस से बीजेपी में आए 12 पार्षदों को मिलाकर) और एक निर्दलीय पार्षद के साथ इनकी संख्या 27 रह गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes