चिंता का विषय…..इस क्षेत्र में निकला जीका वायरस संक्रमित…जांच में पाए गए ये लक्षण

ZIKA VIRUS BY SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.नई दिल्ली। 

देश के एक राज्य में जीका वायरस केस सामने आया। स्वास्थ्य विभाग ने इसे चिंता का विषय बताते हुए, सभी टीमों को सतर्क कर दिया। बताया जा रहा है कि संक्रमित गुजरात के गांधीनगर क्षेत्र का रहने वाला है। प्राथमिक तौर पर इलाज आरंभ कर दिया। जांच रिपोर्ट में जीका वायरस की पुष्टि हो चुकी है। पीड़ित 70 वर्षीय बताया जा रहा है। विभाग के अनुसार सर्दी, बुखार और जोड़ों में दर्द के बाद 24 अक्तूबर को सत्तर साल के बुजुर्ग को गांधीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें अहमदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था।

ZIKA VIRUS BY SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO) 2

जीका वायरस के संदेह पर उनके नमूने पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) में भेज दिए गए। करीब चार दिन पहले एनआईवी से आई रिपोर्ट में जीका संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसके निवास स्थान का दौरा किया। क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति में जीका संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखा। उनके परिवार के सदस्यों के नमूने भी नकारात्मक निकले।

100% LikesVS
0% Dislikes