वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क।
अनिल अंबानी की 75,00 करोड़ की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि यह अंबानी की लगभग 50 संपत्तियां हैं। आरोप है कि अंबानी ने सरकारी बैंक से लिए ऋण का गलत तरीके से इस्तेमाल किया था। सबसे पहले सीबीआई ने जांच पड़ताल की थी, जिसमें पाया बहुत बड़ा घोटाला सामने आया। फिर बाद में ईडी ने जांच अपने हाथ में ले ली। ईडी के अंबानी के खिलाफ इतने बड़े कदम से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में उनकी (अनिल अंबानी) की और मुश्किलें बढ़ने जा रही है।
जांच में कैसे सामने आया बड़ा घोटाला…जानिए, खास रिपोर्ट में….?
ईडी ने जब विशेष टीम ने जांच पड़ताल को आरंभ किया तो उनके सामने बहुत बड़ा सच यह सामने आया कि कैसे अम्बानी ग्रुप ने सरकारी बैंक से लिए कर्ज को दूसरी जगह पर गलत तरीके से इस्तेमाल किया। किसी को भनक न लगे, इसके लिए कई प्रकार के हथकंडे अपनाए गए। दस्तावेजों की पूरी तरह से हेराफेरी की गई।
बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने पक्के सबूत को अपने हाथ लिए जाने के उपरांत उसे अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश के आधार अंबानी ग्रुप के खिलाफ बहुत बड़ी कार्रवाई हुई। बताया जा रहा है कि ईडी की अलग-अलग टीम ने उनकी 50 के करीब 7500 करोड़ की संपत्तियों को जब्त कर लिया। सूत्रों से पता चला है कि अंबानी को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

