सर्जिकल स्ट्राइक……पाक में घुस कमांडो ने आतंकियों को सुलाया मौत की नींद….अब तक का सबसे बड़ा मिशन सफल, देश के लिए फक्र की बात, हर भारतीय नागरिक सेना को कर रहा सलाम

वरिष्ठ पत्रकार.नई दिल्ली। 

पाकिस्तान के खिलाफ फिर से सर्जिकल स्ट्राइक हुई। पाक क्षेत्र में घुस कर, भारतीय सेना के स्पेशल कमांडो ने लगभग 1 दर्जन के करीब आतंकियों को मौत की नींद में सुला दिया। बताया जा रहा है कि उक्त आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के इशारे पर भारत में बड़ी वारदात करने की फिराक में थे। सबसे बड़ी बात लगभग 2 दर्जन के करीब भारतीय कमांडो सकुशल वतन लौट आए। घटनाक्रम,शनिवार की देर रात्रि गुलाम जम्मू-कश्मीर के कोटली क्षेत्र की बताई जा रही हैं।    

भारतीय खुफिया एजेंसी को एक पक्का सूचना थी कि गुलाम-जम्मू कश्मीर के कोटली क्षेत्र में आतंकियों ने कैंप लगा रखा हैं। वह भारतीय क्षेत्र में बड़ी घटना की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। उनके नापाक इरादों को ध्वस्त करने के लिए भारत की तरफ से एक बड़ी योजना बनाई गई। मामला काफी गंभीर का था, इसलिए, इस मिशन के बारे देश के चंद सेना अधिकारियों को थी। 

आतंकी कैंप को उड़ाने के लिए लगभग 2 दर्जन के करीब सेना के स्पेशल कमांडो की एक टुकड़ी तैयार की गई। शनिवार की देर रात्रि टीम को सरहद पार के लिए रवाना कर दिया गया। खास बात यह रही की कि जांबाज टीम यहां से पैदल ही गुलाम कश्मीर में घुस गई। वहां पर पाकिस्तान के आतंकी कैंप को ध्वस्त करने के साथ-साथ आतंकियों को मार गिराया।  अच्छी बात यह रही कि सभी जवान सही सलामत वतन लौट आए। 

इससे पूर्व यह हुई थी बड़ी कार्रवाई

देश की सेना ने हमेशा ही पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। इससे पूर्व भारत पाकिस्तान में घुसकर 2 बार सर्जिकल स्ट्राइक कर चुके हैं। वर्ष 2016 को उरी का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में स्पेशल कमांडो ने लगभग 300 से ऊपर आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। वर्ष 2019 में पाकिस्तान क्षेत्र में घुसकर हवाई मार्ग से पाकिस्तान में स्थित आतंकी शिविरों को उड़ा दिया था। 

100% LikesVS
0% Dislikes