बड़ी गिरफ्तारी…..भोजपुरी दबंग्स क्रिकेट टीम के मालिक आनंद बिहारी यादव मोहाली पुलिस की पकड़ में, सांसद तिवारी है कप्तान

Close up of male hands in bracelets behind back

एसएनई नेटवर्क.मोहाली। 

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) में शामिल भोजपुरी दबंग्स क्रिकेट टीम के मालिक आनंद बिहारी यादव को मोहाली पुलिस ने 4.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को 11 मार्च को जोधपुर (राजस्थान) में सीसीएल के एक मैच से पहले होटल के कमरे से पकड़ा गया। आनंद का दो दिन का रिमांड खत्म होने पर उसे मंगलवार को मोहाली जिला अदालत में पेश किया जाएगा।


पत्र के जरिए मामला चर्चा में आया


मोहाली पुलिस को बीते वर्ष 12 सितंबर को डाक से एक पत्र मिला था। पत्र भेजने वाले ढकोली निवासी मुक्तेश देवन ने मोहाली के तत्कालीन एसएसपी डॉ. विवेकशील सोनी को बताया था कि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) निवासी आनंद बिहारी यादव उनसे अविका एयरलाइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक के तौर पर मिला था। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गई। इस दौरान दोनों में साथ मिलकर व्यवसाय करने की बात हुई। यादव ने अविका एयरलाइंस में 10.15 प्रतिशत की हिस्सेदारी देकर मुक्तेश को कंपनी का निदेशक बना दिया। कुछ दिनों बाद उसने कंपनी के वित्तीय घाटे में होने की बात कहकर कुछ और रकम कंपनी में लगाने की बात कही।


सांसद मनोज तिवारी हैं भोजपुरी दबंग्स के कप्तान


सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) खेलने वाली भोजपुरी दबंग्स क्रिकेट टीम में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे शामिल हैं। सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी इस टीम के कप्तान हैं जबकि सांसद रवि किशन समेत कई कलाकार इस टीम का हिस्सा रहे हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes