PUNJAB BREAKING NEWS—CAR सहित सारा परिवार बहा…..राहत कार्य जारी, किसी के बारे अब तक नहीं कोई पुख्ता जानकारी

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

एक कार नदी में बह गई। मामला, लुधियाना शहर से जुड़ा है। हादसा देर रात्रि का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार में बच्चों सहित कुल 6 सदस्य थे। किसी का अभी तक कुछ नहीं पता चला। राहत कार्य अभी तक जारी है। गोताखोरों तथा प्रशासन की अलग-अलग टीम राहत कार्य में जुटी है। फिलहाल, हादसे के शिकार किसी की पहचान अब तक नहीं होने की बात सामने आ रही है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि कार का संतुलन खोने की वजह से सरहिंद नहर में जा गिरी। देर रात से राहत कार्य चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार, एक परिवार कार सवार होकर लुधियाना से बाहर निकला था। कार में एक पूरा परिवार था। जिसमें बच्चों सहित कुल संख्या 6 बताई जा रही है। पता चला है कि कार को ड्राइवर चला रहा था। रास्ते में कोई चीज सामने आने की वजह से चालक अपना संतुलन खो बैठा। कार सीधी नदी में जा गिरी। आसपास लोगों को हादसे बारे पता चला तो सभी लोग इकट्ठा हो गए। प्रशासन को सूचित किया गया। स्थानीय थाना अधिकारी सहित काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन, घना अंधेरा होने की वजह से किसी का कुछ पता नहीं चला। बीच में राहत कार्य कुछ समय के लिए टालना पड़ा। 

पता चला है कि सुबह से राहत कार्य जारी है। किसी का अभी तक कुछ नहीं पता चल पाया। अनुमान लगाया जा रहा है कि पानी का बहाव अधिक होने की वजह से सभी आगे की तरफ बह गए। इसलिए, प्रशासन ने अपनी जांच सीमा का दायरा बढ़ा दिया। आगे तक इतलाह कर दी गई , ताकि, उन्हें किसी के बारे पता लगे तो उन्हें सूचित कर दिया जाए। हादसाग्रस्त परिवार के बारे अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई। 

100% LikesVS
0% Dislikes