SNE NETWORK.HALWARA/LUDHIANA.
गुरुसर सुधार नई आबादी अकालगढ़ में पटाखे से हुए हादसे में 14 वर्षीय साकित मित्तल (गगन) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और इलाके में मातम पसर गया। दरअसल सुरेश कुमार मित्तल अपने परिवार के साथ दीपावली की पूजा-अर्चना करने के लिए अपने बड़े भाई राज कुमार मित्तल के नए विशाल आवास पर पहुंचे थे। दोनों परिवारों ने एक साथ दीपावली मनाने की तैयारी की थी। घर में पूजा हुई, दीप जलाए गए और त्योहार की खुशियां मनाई जाने लगीं।
दीपावली के जश्न के दौरान आसमान में एक साथ कई रंगीन शॉट्स छोड़ने वाले बड़े पटाखे चलाए जा रहे थे। इसी दौरान साकित ने एक बड़े पटाखे को जलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं चला। कुछ देर बाद उसने दूसरा पटाखा जलाने की कोशिश की। इसी बीच पहले से नहीं चला पटाखा अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। उस समय साकित झुककर पटाखे के पास था और धमाके की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी गर्दन पर अत्यंत गंभीर चोट आई।
अचानक हुए इस धमाके से परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में साकित को लेकर स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सक डॉ. सरबजीत सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।###USA###CANADA###UK###LUDHIANA###PUNJAB###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SINGAPORE###CHINA

