..शबाश, जालंधर पुलिस..खुफिया विभाग का वो बड़ा कदम…..हैंड ग्रेनेंड सहित अपराधी गिरफ्तार….पाकिस्तान-विदेश नेटवर्क आया सामने..जानेंगे, किन-किन जगह पर था इनका टारगेट..?

BREAKING-NEWS-IMAGE-2

SNE NETWORK.JALANDHAR/CHANDIGARH.

काउंटर इंटेलिजेंस और एजीटीएफ की संयुक्त टीम ने ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हैंड ग्रेनेड और बिना नंबर की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

एक हैंड ग्रेनेड बरामद

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की अगुवाई में डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी राकेश कुमार यादव और एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया की निगरानी में थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस टीम ने काउंटर इंटेलिजेंस और एजीटीएफ के साथ मिलकर यह ऑपरेशन चलाया। 22 मई 2026 को पुलिस टीम काला संघिया रोड स्थित नहर पुली, कोट सदीक के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को रोका गया, जो बिना नंबर की काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार था। तलाशी लेने पर उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ।

आतंकी कनेक्शन की जांच कर रही है POLICE

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमणदीप सिंह उर्फ रमनी निवासी घड़के लुहारां, थाना चोहला साहिब, जिला तरनतारन के रूप में हुई है, जो फिलहाल जालंधर के बस्ती शेख इलाके में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-5 में BNS की धारा 61(2) और Explosive Substances Act 1908 की धाराओं 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अब आरोपी के आगे-पीछे के संबंधों, गैंगस्टर नेटवर्क और संभावित आतंकी कनेक्शन की जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ग्रेनेड कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था।###USA###UK###TERRORIST-ARRESTED###NEWZEALAND###AUSTRALIA###CANADA###@

100% LikesVS
0% Dislikes