CANADA-NEWS…आखिर….कौन है काल दोसांझ, PHAGWARA से क्या है उसका नाता, किस केस में कनाडाई POLICE ने किया उसे ARREST…?

CALL-DOSANJH-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR/PHAGWARA/CHANDIGARH/WORLD-DESK.

कुलविंदर सिंह उर्फ काल दोसांझ (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

कुलविंदर सिंह उर्फ काल दोसांझ (फाइल फोटो) (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)

कनाडा के वैनकूवर पुलिस विभाग (VPD) में करीब 20 साल से सेवा दे रहे पंजाबी मूल के पुलिस अधिकारी और युवाओं के लिए काम करने वाली संस्था किड्स प्ले यूथ के प्रमुख कुलविंदर सिंह उर्फ काल दोसांझ को लंबी जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने उनके कथित सहयोगी सरबजीत सिंह गिल को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, काल दोसांझ पर 9 केस दर्ज हैं, जिसमें धोखाधड़ी, चोरी और लोक सेवक द्वारा विश्वासघात का मामला शामिल है।

6 मामले वैनकूवर, सरे और ब्रिटिश कोलंबिया में दर्ज

वहीं सरबजीत सिंह गिल पर धोखाधड़ी और चोरी से जुड़े 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, कथित अपराध 8 दिसंबर 2017 से 25 जुलाई 2025 के बीच वैनकूवर, सरे और ब्रिटिश कोलंबिया में हुए।

कुलविंदर सिंह उर्फ काल दोसांझ (फाइल फोटो)

कुलविंदर सिंह उर्फ काल दोसांझ (फाइल फोटो) (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)

आरोपों की पुष्टि की

पुलिस ने सरे में 129 स्ट्रीट और 59 एवेन्यू के पास स्थित काल दोसांझ के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों को घर से दस्तावेजों से भरे कई बक्से बाहर ले जाते हुए देखा गया।ब्रिटिश कोलंबिया प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने दोसांझ और सरबजीत सिंह गिल के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि की है।

कुल 9 आपराधिक आरोप

पुलिस के अनुसार, काल दोसांझ पर कुल 9 आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। इनमें:

  • 5 हजार कनाडाई डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी के 4 मामले
  • 5 हजार कनाडाई डॉलर से अधिक की चोरी के 4 मामले
  • लोक सेवक द्वारा विश्वासघात का 1 मामला

वहीं, सरबजीत सिंह गिल पर धोखाधड़ी और चोरी से जुड़े कुल 6 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ दर्ज मामलों से जुड़े कथित अपराध 8 दिसंबर 2017 से 25 जुलाई 2025 के बीच हुए। ये मामले वैनकूवर, सरे और ब्रिटिश कोलंबिया के अन्य क्षेत्रों से जुड़े बताए गए हैं।

कथित मामला एक बड़े निवेश घोटाले से जुड़ा

मामले से जुड़ी शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह कथित मामला एक बड़े निवेश घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि कुछ लोगों से रियल एस्टेट में निवेश करने और उस पर भारी रिटर्न देने का वादा करके बड़ी रकम ली गई थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन आरोपों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

सामाजिक और धर्मार्थ कार्यों के लिए भी पहचाने जाते थे

कुलविंदर सिंह उर्फ काल दोसांझ मूल रूप से पंजाब में फगवाड़ा के पास एक गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने करीब 20 वर्षों तक वैनकूवर पुलिस विभाग में सेवा दी है। पुलिस सेवा के अलावा वे सरे स्थित ‘किड्सप्ले फाउंडेशन’ से भी जुड़े हुए थे।यह संस्था युवाओं को अपराध और नशे से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक अवसरों की ओर प्रेरित करने के लिए काम करती है। स्थानीय समुदाय में दोसांझ अपने सामाजिक और धर्मार्थ कार्यों के लिए भी पहचाने जाते थे।

कानूनी टीम ने उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया

काल दोसांझ की ओर से ‘अलायंस लॉयर्स’ की कानूनी टीम ने उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है। वकीलों का कहना है कि उनके मुवक्किल निर्दोष हैं और उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। कानूनी टीम ने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी या उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना अपराध साबित नहीं करता। जब तक अदालत में आरोप साबित नहीं हो जाते, तब तक केवल गिरफ्तारी या आरोपों के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी मानना गलत है।###CANADA###UK###USA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###PHAGWARA###AMRITSAR###PUNJAB###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes