यूक्रेन में भारतीय छात्र को लगी गोली…अस्पताल में उपचाराधीन..भारतीय दूतावास से मदद की लगाई गुहार..सोशल मीडिया में वीडियो हो रही खूब वायरल

नितिन धवन.अंतरराष्ट्रीय डेस्क।

यूक्रेन में एक भारतीय पंजाबी छात्र को रूस-यूक्रेन युद्ध दौरान गोली लगने का समाचार प्राप्त हुआ। कार के माध्यम से पोलैंड सीमा की तरफ जा रहा था। ल्वीव शहर में  गोली लग गई। शहर कीव के एक अस्पताल में उपचाराधीन है। सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रही तस्वीर में हरजोत सिंह ने भारतीय दूतावास को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल, चिकित्सकों के मुताबिक सिंह की हालत खतरे से बाहर है। ऑपरेशन सफल रहा तथा गोली शरीर के अंग से बाहर निकाल दी गई। अब देखना होगा कि भारतीय दूतावास हरजोत सिंह की मदद के लिए कब आगे आता है। 

फिलहाल, जानकारी के मुताबिक, भारतीय सरकार तथा दूतावास के तालमेल से यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों तथा नागरिक को वहां से स्वदेश सकुशल पहुंचाने में 20 हजार के पार संख्या हो चुकी है। इन परिस्थितियों में भारतीय सरकार ने अपने चार खास मंत्रियों को गंगा मिशन के तहत एयर इंडिया की फ्लाइट के माध्यम से यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक तथा विद्यार्थियों को भारत वापिस लाया जा रहा है। फंसे भारतीय विद्यार्थियों के लिए यूक्रेन के पास पड़ोसी देश की सीमाओं पर भारतीय दूतावास तथा कुछ एनजीओ की मदद से खाने-पीने का विशेष बंदोबस्त किया गया। किसी प्रकार से कोई दिक्कत न पेश आए रहने के लिए भी व्यवस्था की गई।

भारतीय सरकार की कोशिश यह है कि वह ज्यादा से ज्यादा भारतीय नागरिक तथा विद्यार्थियों को यूक्रेन से सुरक्षित बाहर निकाला जाए। 

यूक्रेन से सीमा पार करना कठिन

इस समय यूक्रेन के खर्कीव, कीव शहर के हालात इतने खराब हो चुका है कि फंसे भारतीयों को सड़क माध्यम से यूक्रेन , रोमानिया, हंगरी, पौलेंड तक पहुंचना असंभव लग रहा है। रास्ते में गोलीबारी तथा हवाई हमलों ने यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। इमारत ध्वस्त हो चुकी है। घर से बाहर निकलना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा है। भयं इस बात का ज्यादा है कि कहीं भी सड़क माध्यम से जाने वक्त गोली की चपेट आया जा सकता है। इसलिए इन परिस्थितियों को भांपने में भारतीय सरकार तथा नागरिक को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। 

50% LikesVS
50% Dislikes