लोगों ने पकड़ कर खूब पीटा तथा कर दिया पुलिस के हवाले
विकास कौड़ा.बटाला (गुरदासपुर)।
घोर कलयुग में एक शारीरिक तौर पर बेबस (दिव्यांग, मूक-बधिर) 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाला पीड़ित बच्ची का पड़ोसी बताया जा रहा है। जब यह हादसा हुआ, तब परिवार में कोई नहीं था। बच्ची अकेली घर थी। मामला पंजाब के जिला गुरदासपुर के अधीन जिला बटाला पुलिस के समीप थाना कोटली सूरत मल्ली से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं। पता चला है कि परिवार ने खुद कथित अपराधी की खोज कर पुलिस के हवाले किया। कल पीड़ित बच्ची का सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया जाएगा। पुलिस ने कथित अपराधी के खिलाफ कठोर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस बात की पुष्टि, जिला पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने की।
जानिए, क्या था पूरा मामला
दरअसल, पीड़ित बच्ची अपने घर में अकेली थी। पड़ोसी ने मौका पाकर घर में घुस आया। उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इतना ही नहीं पीड़ित किसी प्रकार से शोर न मचाया, उसने कपड़े को पीड़िता के मुंह में ठूंस दिया। फिर, उसके उपरांत रेप करने लगा। इतने में परिवार वाले घर पहुंच गया तथा अपराधी वहां से फरार हो गया। परिवार ने लोगों की मदद से उसे ढूंढ लिया तो उसकी खूब पिटाई की।
ऐसे में तत्काल संबंधित थाना को सूचित किया। थाना कोटली सूरत मल्ली के दरोगा तथा पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने कथित अपराधी को लोगों की भीड़ से बड़ी मुश्किल से छुड़ाया तथा हिरासत में ले लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। कल उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़ित बच्ची का कल मेडिकल होगा। जो भी रिपोर्ट में सामने आएगा, उसके आधार पर अन्य धारा को शामिल किया जाएगा। पीड़ित परिवार को हर हालत में इंसाफ दिलाया जाएगा।
सामाजिक संगठनों का गुस्सा…बोले..ऐसे लोगों को तो फांसी पर लटका देना चाहिए
एसएनई न्यूज़ के संवाददाता से कुछ समाजसेवी संगठनों ने अपना बयान दर्ज कराते कहा कि जो भी हुआ है वो सरासर गलत हैं। लड़की को हम अपने समाज में कंजक तथा देवी का रूप मानते हैं। उनकी पूजा की जाती है। समाज में उनका सबसे सर्वोच्च स्थान माना जाता हैं। एक दिव्यांग बच्ची के साथ जिसने घिनौना काम किया है, उसे तो तत्काल ही फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। हम पीड़ित के साथ खड़े है। परिवार से मुलाकात कर उनकी हर प्रकार की मदद करेंगे तथा आवश्यकता पड़ी तो कानूनी तौर पर भी हरसंभव मदद की जाएगी।

