मोहित बटालवी.गुरदासपुर। .

गुरदासपुर पावर लिफ्टिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को रंगदारी के लिए धमकियां दी जा रही हैं। उन पर खेल छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके साथ ही 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। खिलाड़ी ने पुलिस को इसको लेकर शिकायत दी है। इसमें उन्हें कई बार उनका पीछा किए जाने की बात भी कही है। खिलाड़ी राहुल वशिष्ठ अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। हालांकि, उनकी शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामला, जिला गुरदासपुर के अधीन एक क्षेत्र से जुड़ा हुआ हैं।
पावर लिफ्टिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता राहुल वशिष्ठ ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसे विदेशी नंबर से धमकियां दी जा रही हैं। ये कॉल बब्बर खालसा इंटरनेशनल और पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के नाम से आ रही हैं। राहुल ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया साइट्स के जरिए कई बार कॉल आ चुकी हैं।

संदेश में क्या लिखा
उन्हें वाट्सऐप पर एक मैसेज भी मिला है, जिसमें लिखा है: “राहुल वशिष्ठ, हमारी चेतावनी को नज़रअंदाज़ करके आपने बहुत बड़ी गलती की है। सोशल मीडिया पर जाकर ऐलान करो कि मैं गेम छोड़ रहा हूं और इससे आगे मैं कोई भी मुकाबला नहीं खेलूंगा।

