गुरदासपुर ब्रेकिंग–सुखविंदर की मौत के मामले में बड़ी सच्चाई आई सामने….प्रेमिका ने घर बुलाकर पिलाई थी जहरीली चीज…मारपीट करने के भी लगे आरोप

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.गुरदासपुर।

एक दिन पूर्व गांव संदलपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। जांच-पड़ताल दौरान सामने आया है कि युवक की मौत जहरीली चीज की वजह से हुई। जहरीली चीज, उसकी प्रेमिका ने किसी चीज में डाल कर दी थी। सुखविंदर सिंह के साथ प्रेमिका के परिवार द्वारा मारपीट करने के आरोप लगे है। इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने के उपरांत, उसे वारिसों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल किसी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने की बात सामने नहीं आई है।

गांव संदलपुर के रहने वाले सुखविंदर सिंह का पिछले 12 वर्ष से खैहरा कोटली की रहने वाली एक महिला के साथ चल रहा था। पता चला है कि महिला की शादी जिसके साथ हुई थी, उसे छोड़कर मायके रहने लग पड़ी। पिछले कुछ दिनों पहले महिला का सुखविंदर सिंह के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच बातचीत कुछ समय के लिए बंद हो गई। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले सुखविंदर सिंह को फोन किया। उसे अपने घर बुलाया। सुखविंदर, उसके घर चला गया। बताया जाता है कि उसके परिवार के सदस्यों ने पहले सुखविंदर के साथ मारपीट की। आरोप लगे कि महिला ने सुखविंदर को किसी चीज में जहरीला पदार्थ मिला दिया। उसके बाद उल्टी करने लग पड़ा। तबीयत खराब होने पर सुखविंदर के परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर गए। 

बताया जा रहा है कि मरने से पहले मृतक की बहन को आपबीती सुनाई। उसने साफ तौर  कहा कि महिला के परिवार ने मारपीट की तथा महिला ने जहरीला चीज मिला कर दी। बहन ने सुखविंदर के बयान को रिकॉर्ड कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार ने यह बयान को पुलिस को दे दिए है। पुलिस ने कहा कि बयान दर्ज हो गए है। जांच-पड़ताल हर एंगल पर जारी है। आरोप साबित होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

100% LikesVS
0% Dislikes