बटाला में फिर से चली ठा-ठा करके गोलियां….एक घायल, महिला तथा कार चालक ने भाग कर बचाई जान, पुलिस जांच में जुटी

CRIME-IMAGE-LATEST-SNE

विकास कौड़ा.मोहित बटालवी.बटाला (गुरदासपुर)। 

गोकूवाल गांव में दोस्त से पैसे मांगने गए एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। इस घटना का वीडियो पीड़ित की पत्नी ने अपने मोबाइल फोन से बनाया है। गोली व्यक्ति के पैर में लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी के बारे पुष्टि नहीं हुई। क्षेत्र में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। घटनाक्रम कुछ समय होने के बारे बताया जा रहा है। हथियार लाइसेंसी या अवैध था, इस बारे पुलिस जांच में जुट चुकी हैं। बताया जा रहा है कि एक घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रहा हैं। 

..जानिए, क्या है पूरा मामला


जानकारी के अनुसार, अमृतसर का एक परिवार बटाला के गोकूवाल गांव में अपने पैसे लेने गया था। इसी दौरान उन पर गोलियां चलाई गईं। 315 बोर राइफल से की गई इस फायरिंग में पीड़ित के पैर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय पीड़ित की पत्नी और ड्राइवर मौके से अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे। पत्नी द्वारा बनाए गए वीडियो में आरोपी खुलेआम फायरिंग करता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान बटाला के गांव गोकूवाल निवासी परमजीत सिंह संधू के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

75% LikesVS
25% Dislikes