CCTV-VIDEO/दिनदहाड़े गुंडागर्दी..अज्ञात हमलावरों ने तलवारों से हेयर सैलून पर हमला कर दिया

BREAKING NEWS-CREDIT-BY-SNE-NEWS

SNE NETWORK.BARNALA.

बरनाला बस स्टैंड रोड स्थित मेन मार्केट में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात हमलावरों ने तलवारों से हेयर सैलून पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और नकदी लूटकर फरार हो गए। हमले में सैलून मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 5-6 युवक अचानक दुकान में घुसे और धारदार हथियारों से हमला शुरू कर दिया। हमलावरों ने दुकान में रखे सामान को तहस-नहस कर दिया और मालिक के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी घटना बाजार में लगे अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर खुलेआम हथियार लहराते नजर आ रहे हैं।

घायल दुकानदार ने बताया कि वह हमलावरों को पहचानता नहीं है। वे अचानक आए और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर दुकान से नकदी भी लेकर फरार हो गए। वहीं, पास के एक दुकानदार के मुताबिक, एक दिन पहले पास के पार्लर में एक लड़की का कुछ युवकों के साथ सड़क पर विवाद हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर उसी विवाद के चलते बदला लेने आए थे। हालांकि पार्लर वाली दुकान बंद होने के कारण उन्होंने पास के सैलून को निशाना बना लिया।


मामले पर डीएसपी बरनाला ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों और शहरवासियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

100% LikesVS
0% Dislikes