SNE NETWORK.LUDHIANA.
लुधियाना में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। टिब्बा रोड के अधीन आते स्वतंत्रता नगर में पुरानी रंजिश के चलते कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। लगभग डेढ़ दर्जन राउंड फायरिंग हुई। पांच गोलियां लगने के कारण खून से लथपथ हुए युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हमलावरों ने हरजिंदर सिंह को निशाना बनाया
स्वतंत्रता नगर में देर रात उस समय चीख-पुकार मच गई जब घात लगाकर आए हमलावरों ने हरजिंदर सिंह को निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो विरोधी गुट से ताल्लुक रखने वाले दर्जनों हमलावर चार पहिया वाहन में सवार होकर आए थे। उन्होंने हरजिंदर को देखते ही चारों तरफ से घेर लिया और संभलने का मौका दिए बिना अंधाधुंध गोलियां दागनी शुरू कर दीं।
गोलियों के तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा
गोलियों के तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा और दहशत के मारे आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए। गंभीर अवस्था में लथपथ हरजिंदर को परिजन तुरंत सीएमसी अस्पताल लेकर भागे, जहां चिकित्सकों ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारी दलबल के साथ क्राइम सीन पर पहुंचे
वारदात की जानकारी मिलते ही थाना टिब्बा की पुलिस और उच्च पुलिस अधिकारी दलबल के साथ क्राइम सीन पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कारतूसों के खोखे कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास की दुकानों व मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की गाड़ियों के नंबर और पहचान का सुराग लग सके।###USA###UK###CANADA###FIRING-AT-LUDHIANA###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

