VIRAL-CLIP…किस कांग्रेसी यूथ नेता की दुकान पर किन बदमाशों ने की तोड़फोड़ की, कौन-कौन है इस साजिश का हिस्सा, अब तक पुलिस जांच कहां तक पहुंची, इसकी विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए पढ़े वो खास रिपोर्ट…?

BREAKING NEWS-CREDIT-BY-SNE-NEWS

SNE NETWORK.LUDHIANA.

हमला करते आरोपियों की वारदात CCTV में कैद। - Dainik Bhaskar

हमला करते आरोपियों की वारदात CCTV में कैद। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

जवाहर कैंप इलाके में शाम करीब 4 बजे एक कपड़ा व्यापारी और कांग्रेसी यूथ नेता अरुण की दुकान पर नकाबपोश बदमाशों ने धाबा बोल दिया। हमलावरों ने दुकान के शीशे तोड़ दिए और वहां मौजूद एक कर्मचारी को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

दुकान के मालिक अरुण ने बताया कि घटना के वक्त वह शोरूम पर मौजूद नहीं थे। उन्हें फोन के जरिए सूचना मिली कि उनकी दुकान द डेनिम क्लब पर हमला हो गया है और बदमाशों ने पूरी दुकान में तोड़फोड़ कर दी है। अरुण ने बताया कि उनकी दुकान पर लव सोंधी नाम का एक युवक काम करता है जो पंजाब पुलिस में भर्ती होने की तैयारी भी कर रहा है। बदमाशों ने उसी को निशाना बनाते हुए उस पर जानलेवा हमला किया है।

जानकारी देते हुए कांग्रेसी यूथ नेता अरुण

जानकारी देते हुए कांग्रेसी यूथ नेता अरुण (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज

इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि मुंह पर कपड़ा बांधे 5 नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर दुकान के अंदर दाखिल होते हैं। उस समय दुकान में दो लोग मौजूद थे। हमलावर आते ही एक युवक (लव सोंधी) पर टूट पड़ते हैं। बदमाशों ने अपने हथियारों के साथ-साथ दुकान में रखी टेबल और कुर्सियों से ही युवक को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

हमले की मुख्य वजह पार्किंग विवाद को माना जा रहा

हमले की मुख्य वजह पार्किंग विवाद को माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सुबह दुकान के बाहर एक एक्टिवा पार्क करने को लेकर किसी युवक के साथ उनकी मामूली बहस हुई थी। उस युवक के साथ एक लड़की भी मौजूद थी। बहस के बाद वह युवक जाते-जाते धमकी देकर गया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी युवक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शाम को इस वारदात को अंजाम दिया है।

पीड़ित युवक के बयान दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही घायल पीड़ित युवक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।###USA###CRIME-NEWS###UK###@

50% LikesVS
50% Dislikes