SNE NETWORK.LUDHIANA.
लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया, जिसके कारण वह सात महीने की गर्भवती हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता एक आरोपी को अपना दूर का भाई मानकर राखी बांधती थी। उसी युवक ने करीब सात महीने पहले बच्ची के साथ दो बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वह मुंबई भाग गया। वहीं मकान में रहने वाले दूसरे किरायेदार ने भी बच्ची से दुष्कर्म किया। उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी। बच्ची के पेट में तेज दर्द होने पर 29 जुलाई को यह मामला सामने आया।
परिजनों ने बच्ची का निजी डॉक्टर से परीक्षण कराया। इसमें सात महीने के गर्भ की पुष्टि हुई। थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के गांव पंडित परवा निवासी श्याम लाल और बिहार के जिला गया के गांव नवादा निवासी सूरज के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अवनीत कौर ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। डॉक्टरों की सलाह के आधार पर आगे का इलाज और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।###USA###UK###CANADA###SISTER-RAPED-BY-BROTHER-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

