WORLD–ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजरायल का बड़ा हमला……138 लोगों की मौत, 350 से ज्यादा घायल

IRAN DEMOLISHED BY ISRAEL

वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क। 

इजराइल ने  ईरान पर एयर स्ट्राइक की। इजरायल फाइटर जेट्स ने ईरान के परमाणु ठिकानों को दोबारा निशाना बनाया। इन हमलों में 60 और लोग मारे गए। ईरान में इजराइली हमले में अब तक 138 लोग मारे गए हैं और 350 से ज्यादा घायल हुए हैं। जवाब में ईरान ने 150 बैलिस्टिक मिसाइल इजरायल की ओर दागीं। इनमें से 6 मिसाइल राजधानी तेल अवीव में गिरीं, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 90 से ज्यादा लोग घायल हो गए।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने मिसाइलों से इजराइली रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाया। इस दौरान हेडक्वार्टर पर कम से कम 8 मिसाइल गिरीं। हालांकि अभी तक इजराइल ने इसकी पुष्टि नहीं की है। यह हमले भारतीय समय अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे तक जारी रहे। ईरान की ओर से हमले की आशंका के चलते इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया था।

 
इजरायल ने एक दिन पहले शुक्रवार सुबह 5:30 बजे ईरानी परमाणु और कई मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया था। इसमें 6 परमाणु वैज्ञानिक और 20 से ज्यादा मिलिट्री कमांडर मारे गए थे।

100% LikesVS
0% Dislikes