वरिष्ठ पत्रकार.फाजिल्का।
कार की टक्कर से एक युवक की तड़प-तड़प कर मृत्यु हो गई। हादसा इतना भयावह था कि हर किसी की रूह कांप उठी। बताया जा रहा है कि युवक कार की टक्कर से कई फुट जाकर गिरा। मौके पर उसने दम तोड़ दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मरने वाला युवक सरपंच का बेटा है। परिवार में मातम का माहौल है। कार चालक मौके से फरार हो गया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार चालक का पता लगाया जा रहा है। मामला, पंजाब के शहर फाजिल्का से जुड़ा है। घटनाक्रम 1 बजे के करीब का है।
जानकारी देते हुए गांव के हरनेक सिंह और बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक मिथुन कुमार पुत्र बाबूराम लाधूका की बस्ती चंडीगढ़ का रहने वाला था l जो कबाड़ का काम करता था। मृतक गांव बस्ती चंडीगढ़ की महिला सरपंच माया बाई पत्नी बाऊ राम का लड़का था। उसकी दो छोटी लड़कियां और एक लड़का है। 32 वर्षीय मिथुन कुमार अपने बाइक ट्राली जुगाड़ व्हीकल पर सवार होकर घुबाया से गांव लाधूका घर वापस लौट रहा था, कि रास्ते में गांव घुबाया के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी l