SNE NETWORK.LUDHIANA.
पंजाब के लुधियाना में पक्खोवाल रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। शादी समारोह से सोने के गहने और नकदी चोर ने चुराई है। शादी वाले परिवार को जब घटना का पता चला तो तुरंत उन्होंने मैरिज पैलेस के प्रबंधकों को सूचित किया।
इसके बाद इलाका पुलिस को मौके पर बुलाया। फिलहाल थाना सदर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मैरिज पेलेस में लगे सीसीटीवी चैक कर रही है। चोरी कितने की हुई है इस बारे अभी अधिकारी कुछ नहीं बता रहे। इतना पता चला है कि चोरों ने पैलेस से जो बैग चुराया है उसी में ये सारा सामान था।

