DECISION….अदालत ने क्यों माना…..यह कथित अपराधी फांसी का नहीं है गुनहगार, क्या, उम्र कैद फैसले से पीड़ित परिवार है संतुष्ट..?

COURT-DECISION-FILE-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।  

15 वर्षीय नाबालिग छात्र के अपहरण, फिरौती मांगने और हत्या के मामले में अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। लुधियाना की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह बाजवा ने मामले को गंभीर तो माना, लेकिन इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ द रेयर’ की श्रेणी में न रखते हुए मौत की सजा देने से इनकार कर दिया। मामला, पंजाब के शहर लुधियाना से जुड़ा हुआ है। 


अदालत ने आरोपी पर कुल चार लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया और पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश भी दिए। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपी को अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।


…जानिए, इस रिपोर्ट में अदालत का तर्क क्या था
.?


अदालत ने अपने फैसले में कहा कि मामला पूरी तरह परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है। आरोपी की उम्र, पारिवारिक पृष्ठभूमि और सुधार की संभावना को देखते हुए फांसी की सजा न्यायसंगत नहीं होगी। इसलिए कानून के तहत उम्रकैद ही उपयुक्त सजा मानी गई।

वर्ष 2019 का में हुआ था यह मामला

यह मामला 30 जून 2019 की शाम का है। गांव मलाक निवासी किसान हरदीप सिंह उर्फ काली पंच का 15 वर्षीय बेटा अनमोलप्रीत सिंह शाम करीब साढ़े छह बजे घर से खेलने के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात तक तलाश के बाद परिजन उसके दोस्त हरजोत सिंह के घर पहुंचे। इसी दौरान हरजोत के मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि काली मेंबर को कह दे, उसका लड़का हमारे पास है। कल सुबह 10 बजे तक 20 लाख रुपये नहीं दिए तो लड़के को मार देंगे। पुलिस को बताया तो तुरंत मार दिया जाएगा। यह मैसेज एक विदेशी व्हाट्सएप बिजनेस नंबर से भेजा गया था, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।


FIR & POLICE INVESTIGATION


1 जुलाई 2019 को थाना सदर जगराओं में एफआईआर नंबर 124 दर्ज की गई। शुरुआत में मामला धारा 364A आईपीसी (फिरौती के लिए अपहरण) के तहत दर्ज हुआ। बाद में हत्या और सबूत मिटाने की धाराएं भी जोड़ी गईं। जांच की जिम्मेदारी तत्कालीन एसएचओ इंस्पेक्टर किक्कर सिंह को सौंपी गई।


“LAST-SCENE” AND
EVIDENCE STATEMENT


गांव मलाक में कैफे चलाने वाले बलजिंदर सिंह उर्फ विक्की ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी गुरवीर सिंह अपने साथ अनमोलप्रीत को कैफे पर लाया था। बाद में वह उसे सफेद ज़ेन कार में बैठाकर जगराओं की ओर ले गया। गवाह सुखमिंदर सिंह और मृतक के मामा मनजीत सिंह ने भी अदालत में बयान दिया कि उन्होंने अनमोलप्रीत को आखिरी बार गुरवीर सिंह के साथ उसी ज़ेन कार में जाते देखा था। अदालत ने इसे अहम “लास्ट सीन एविडेंस” माना।

100% LikesVS
0% Dislikes