GURDASPUR-BREAKING..निहंग के वेश में 5 लुटेरे….पिस्टल तानी…फिर बारी-बारी सबको बनाया बंधक…आखिर में लूट ले गए 3 करोड़…पुलिस जांच में जुटी …?

FILE-IMAGE-OF-LOOT

SNE NETWORK.BATALA/GURDASPUR.

ज्वेलर्स के बयान दर्ज करती हुई पुलिस। - Dainik Bhaskar

ज्वेलर्स के बयान दर्ज करती हुई पुलिस। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NEWS)

गुरदासपुर में ज्वेलर्स के घर से 3 करोड़ रुपए की लूट लिए गए। पांच लुटेरे निहंग सिंह के वेश में आए। इनमें एक लुटेरे ने ज्वेलर्स की पत्नी के सिर पर पिस्टल अड़ा दिया और फिर पूरे परिवार को बंधक बना दिया। इसके बाद, लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। लुटेरों ने घर की सभी चाबियां ले लीं और बच्चों को जान से मारने की धमकियां दीं। इसके बाद बदमाश सोने के जेवर और कैश लेकर फरार हो गए। जाते सयम वे सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। घटना जेल रोड स्थित 5 नंबर स्कीम की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ज्वेलर्स वरुण महाजन की पत्नी जानकारी देती हुई।

ज्वेलर्स वरुण महाजन की पत्नी जानकारी देती हुई। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NEWS)

वरुण महाजन की पत्नी नेहा महाजन ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे निहंग सिंह के बाने में पांच लोग उनके घर आए। उस समय उनका ड्राइवर सरबजीत सिंह गाड़ियां साफ कर रहा था। लुटेरों ने ड्राइवर से बात की और जब ड्राइवर उन्हें बुलाने अंदर आया, तो सभी बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने परिवार को बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके गुरुओं के बारे में कुछ गलत पोस्ट डाली है, इसलिए वे उनके पास आए हैं। इसी दौरान, दो बदमाशों ने नेहा महाजन के सिर पर पिस्टल तान दी और सभी घरवालों को एक जगह इकट्ठा कर लिया

  • इसके बाद, लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। ड्राइवर सरबजीत सिंह को एक कमरे में, नेहा महाजन और उनके दो बच्चों कृष व शिखर को दूसरे कमरे में, और पति वरुण महाजन को एक अन्य कमरे में बंद कर दिया गया। लुटेरों ने घर की सभी चाबियां ले लीं और बच्चों को जान से मारने की धमकियां दीं। धमकियों के बाद, लुटेरों ने घर से सारा सोना और कैश लूट लिया। जाते समय वे घर के सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी अपने साथ ले गए और परिवार की गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। परिवार के अनुसार, कुल 3 करोड़ रुपए की लूट हुई है।
घर के बाहर पुलिस जांच करती हुई।

घर के बाहर पुलिस जांच करती हुई। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NEWS)

मौके पर पहुंचे डीएसपी तरजिंदर सिंह ने बताया की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परिवार के अनुसार निहंग सिंह के वेश में पांच व्यक्ति उनके घर पर आए थे। जिन्होंने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है और उनके पास हथियार भी मौजूद थे। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

100% LikesVS
0% Dislikes