बेटी के BIRTHDAY की तैयारियों के लिए सामान लेने जा रहा था FATHER…तभी उस पर चला दी गई गोलियां…कैसे है वहां के हालात, पढ़े, इस रिपोर्ट में…?

FIRING-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

मामले की जानकारी देता हुआ घायल गुरदीप सिंह। - Dainik Bhaskar

मामले की जानकारी देता हुआ घायल गुरदीप सिंह।

गांव अक्कूवाल में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव अक्कूवाल के रूप में हुई है। गुरदीप सिंह अपनी बेटी के जन्मदिन की तैयारियों के लिए सामान लेने जा रहा था, तभी उस पर गोली चलाने का आरोप लगा है। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल जगराओं पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दयानंद अस्पताल, लुधियाना रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल की हालत खतरे से बाहर है।

अस्पताल में घायल गुरदीप सिंह से जानकारी लेती हुई पुलिस।

HOSPITAL में घायल गुरदीप सिंह से जानकारी लेती हुई POLICE।

घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा

घायल गुरदीप सिंह के बयान के अनुसार, वह अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए जरूरी सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान कृष्ण सिंह तलवाड़ा अपने 8 से 10 साथियों के साथ वहां पहुंचा और उस पर गोली चला दी। गोली लगने से गुरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, मामले के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।###USA###CANADA###UK###PUNJAB###LUDHIANA###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###ITLAY###FRANCE###

100% LikesVS
0% Dislikes