
SNE NETWORK.MANSA.
परविंदर झोटा के इन्साफ धरने से वारिस पंजाब के नेता लक्खा सिधाना और अन्य प्रदर्शनकारियों को माहौल खराब करने के आरोप में मंगलवार शाम को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मोहनजीत शेरो को गांव भम्मे कला से उठाया। इस दौरान लक्खा सिधाना के साथ पुलिस की झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के इस्तीफे के बाद ही झोटा का अंतिम संस्कार होगा।
- पुलिस ने माहौल खराब करना बताया
- पुलिस ने धरनाकारियों को हटाने का कारण गांव भम्मे कलां के नौजवान दलजीत सिंह की मौत पर प्रदर्शन और माहौल खराब करना बताया। सीपीआई एमएल लिब्रेशन, इन्साफ कमेटी और झोटा के पिता भीम सिंह ने इस कार्रवाई को सरकार व पुलिस की धक्केशाही करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यह जन आंदोलन और तेज होगा। पुलिस लक्खा सिधाना, मोहनजीत शेरो और अन्यों को अज्ञात जगह ले गई है।
- दलजीत सिंह की मौत कत्ल का मामला–POLICE
पुलिस अधीक्षक वैभव चौधरी ने बताया कि दलजीत सिंह की मौत नशे की ओवरडोज से नहीं, बल्कि रंजिश या कत्ल का मामला है। पुलिस ने 3 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक चौधरी ने बताया कि दलजीत सिंह की लाश को कुछ व्यक्तियों ने माहौल खराब करने के लिए इस्तेमाल किया। पुलिस ने लाश को जिले के बाहर रखवाया है।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###AUSTRALIA###MANSA###JHOTA###DGP-PUNJAB###CM-MANN###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SPAIN###

