वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
लुधियाना के हैबोवाल के जोशी नगर में देर रात एक प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ हमला किया। घर में अकेली मौजूद बलविंदर कौर । इस गिरोह ने कारोबारी के घर पर एक नहीं, बल्कि रात भर में चार बार हमला किया। महिला ने बताया कि हमलावर रात 9:30, 12:30, 2:30 और तड़के 4:30 बजे आए और हर बार उनका इरादा और भी खतरनाक होता गया।
जानकारी देते हुए पीड़िता बलविंदर कौर ने बताया कि वह रात को अकेली सो रही थी तभी उसके घर का मेन गेट ईंटों से तोड़े जाने की भयानक आवाज आई। पहली मंजिल पर जाते ही आरोपियों ने उन के घर पर तेजधार हथियारों, काँच की बोतलों, और ईंटों से हमला कर दिया। महिला के साथ भयंकर गाली-गलौज की गई और उन्हें जान से मार डालने की खुली धमकियां देकर मौके से फरार हो गए।
जानिए..किन-किन पर दर्ज हुआ मामला
17 नामजद आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज, सभी फरार महिला की शिकायत पर पुलिस ने राजा गिरी उर्फ छोटू, एस गिल, मनी नाहर, बॉबी नाहर, गैरी नाहर, आसू, कन्नू, मनी, कृष्णा, कन्नू पेपी, राहुल मोटा, नेपाली, चीनी, मानव सहोता, ऋषभ, नितिन, पेपी सहित 1-2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

