BREAKING NEWS..किस क्षेत्र से मिला बोरी में महिला का शव…..क्या है पूरा मामला…अब तक पुलिस जांच में क्या आया सामने..पढ़े, इस खास रिपोर्ट में..?

CRIME-SCENE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

बोरी से महिला का शव प्राप्त होने से यहां पर हड़कंप मच गया। मामला, पंजाब के शहर लुधियाना में स्थित दुगरी इलाके से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं। फिलहाल, महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई। करीब 35 साल आयु होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को सरकारी शवगृह में रखवा दिया। मामला, अभी-अभी कुछ समय पहले का बताया जा रहा हैं। एक संदिग्ध पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका है। पुलिस जांच हर पहलू पर कर रही है। ऐसा, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दौरान कहां। 

क्या है पूरा मामला..समझिए, खास रिपोर्ट में…?

करीब 11 बजे दुगरी रोड पर एक बोरी को राहगीर देखता है। बोरी से बाहर एक मानव चेहरा (महिला) का बाहर था। तत्काल पुलिस को सूचित किया जाता है। पुलिस बोरी को खोल कर देखती है तो उसमें एक महिला का शव पाया जाता है। 

प्राथमिक जांच में महिला की हत्या से जुड़ा हुआ लग रहा है। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है। पोस्टमार्टम के लिए शव शव गृह में रखवा दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल, कुछ भी कहना अभी सही नहीं होगा, बिना जांच या फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले। वैसे , उनकी प्राथमिक जांच में भी हत्या से जुड़ा ही मामला नजर आ रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध का चेहरा तो सामने आया है, उसकी पहचान कर जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। कानूनी कार्रवाई कर दी गई है। 

100% LikesVS
0% Dislikes