82 वर्ष के बुजुर्ग को तड़पा-तड़पा कर मारा……पहले टायलेट के साथ बांधे हाथ, मुंह में ठूंसा गया कपड़ा…….घर से कीमती गहने एवं लाखों रुपए गायब

एसएनई नेटवर्क.होशियारपुर। 

यहां पर एक बुजुर्ग की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। वाक्यात, शुक्रवार की रात की बताई जा रही हैं। मामला जिला होशियारपुर, गढ़शंकर, गांव घागो रोडावाली का बताया जा रहा हैं। शव कब्जे में लेकर दामाद के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। मरने वाला का परिवार विदेश में रहता हैं। मौत की सूचना परिवार को दे दी गई। शव बाथरूम की टॉयलेट के पास मिला। मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था, जबकि, हाथ प्लास्टिक के साथ बांधे गए थे।  मरने वाले की पहचान धर्म चंद के तौर पर हुई। 

मरने वाले के दामाद हरभजन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया की कि उसके ससुर अकेले घर में रहते हैं। परिवार में 3 बेटे हैं। तीनों ही विदेश में रह रहे हैं। ससुर को खाना-पीना, पड़ोस के रहने वाले देते थे। शुक्रवार को खाना देने के लिए आए थे। उन्होंने बुजुर्ग को कमरे में नहीं देखा पाया। सभी जगह ढूंढा नहीं मिला। फोन पर , उन्हें (दामाद) को सूचित किया। एक बंद कमरे में तोड़ कर देखा गया। वहां के टॉयलेट में बुजुर्ग का शव था। हाथ बांधे थे, जबकि, मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। 

कमरे की अलमारी तथा पास में कपड़े बिखरे पड़े थे। मालूम हुआ है कि घर से अज्ञात लोग चोरी करने के इरादे से दाखिल हुए ते। मृतक ने  उन्हें पहचान लिया, जिसके बाद बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घर से नकदी तथा गहने कितने गायब हुए हैं। इस बारे अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। परिवार को सूचित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, परिवार के आने के उपरांत चोरी के सामान की स्थिति स्पष्ट हो पाई गई। फिलहाल, कानून के मुताबिक, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes