नितिन धवन.बटाला (गुरदासपुर)।
मां के साथ सो रहे छह साल के बच्चे के गले पर छुरी मारकर 2 मंजिला इमारत के कमरे से नीचे फेंक दिया। इस वारदात को अंजाम देने वाला कथित अपराधी पड़ोसी हैं। वारदात के उपरांत फरार बताया जा रहा हैं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने अमरपुरा के रहने वाले कथित अपराधी रंजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम दिया। बच्चे के गले में 7 टांके लगे है। इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा हैं।
पुलिस को दी शिकायत में मां रजनी बाला ने बताया है कि उसका पति दिल्ली में काम करता है और वहीं रहता है। वह रात को दूसरी मंजिल पर बने कमरे में अपने बेटे के साथ सोई थी। मंगलवार की रात को करीब दो बजे पड़ोसी रंजीत सिंह उनके कमरे में आया। उसने मुंह ढक रखा था। पुरानी रंजिश में बेटे पूर्व के गले पर छुरी से वार करके घायल कर दिया और इसके बाद उसे कमरे से नीचे फेंक दिया।
इस वजह से बच गई जान
कच्ची जगह पर गिरने के कारण बच्चे का बचाव हो गया। सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। केस के जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी रंजीत सिंह के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर लिया गया। छापेमारी निरंतर जारी हैं। जल्द गिरफ्तारी का पुलिस ने दावा किया।