KHANNA NEWS–पानी पीने के बहाने झपटमार घुसे घर……बुजुर्ग महिला पर हमला कर बालियां झपट हुए फरार….अस्पताल में जीवन-मौत से कर रही संघर्ष

प्रतीकात्मक तस्वीर

वरिष्ठ पत्रकार अमन टेगर.खन्ना (लुधियाना)।

यहां पर एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पानी पीने के बहाने घुसे झपटमारों ने तेजधार हथियार से महिला कई वार कर दिए। अस्पताल में जीवन-मौत से संघर्ष कर रही है बुजुर्ग महिला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की मदद से फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। 

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने घर में अकेली थी। इतने में घर में घंटी बजी। समय तकरीबन अल सुबह का बताया जा रहा है। दरवाजे पर खड़े 2 अज्ञात ने महिला से पानी की मांग की। महिला भीतर पानी लेने गई तो उक्त कथित अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से कई बार वार कर दिए। महिला के कान की बालियां छीन अज्ञात झपटमार फरार हो गए। खून से लथपथ महिला जमीन पर बेसुध होकर गिर गई।

किसी राहगीर ने महिला को बेसुध हालत में देखा तो उसने पुलिस को वारदात के बारे सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायल को स्थानीय सरकारी अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार उपरांत चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला की हालत काफी चिंताजनक है। 

पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया। सीसीटीवी कैमरा की मदद से अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। वारदात को अंजाम देने वाले कुल 2 की संख्या के बारे पता लगा है। महिला घर में अकेली रहती है। बेटी-दामाद को वारदात के बारे इतलाह किया गया।    

100% LikesVS
0% Dislikes