एसएनई नेटवर्क.लुधियाना।
एक मां का पुत फिर नशे की भेंट चढ़ गया। नशे की ओवरडोज की वजह से मृत्यु हो गई। शव के पास सिरिंज बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने मौत के असल वजह के बारे पुष्टि नहीं की। शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह भेज दिया गया। प्राथमिक तौर पर 174 की कार्रवाई की गई। परिवार को घटनाक्रम के बारे सूचित कर दिया गया। शव लुधियाना में स्थित 22 फुटा रोड मुंडिया कलां स्थित दिव्या कॉलोनी इलाके में बरामद हुआ। मेजर सिंह के रूप में मृतक की पहचान हुई है।
इस बात की जताई आशंका
इस बात की आशंका जताई जा रही है कि युवक अपने दोस्तों के साथ नशा करने गया था। वहां अधिक नशा करने के कारण उसकी जान चली गई। पुलिस पता कर रही है कि मेजर सिंह किन-किन दोस्तों के साथ घर से निकला था। दिव्या कॉलोनी के ही रहने वाले रिंकू ने आरोप लगाया कि इस कॉलोनी का बुरा हाल है। यहां सरेआम चिट्टा बिक रहा है। लोग नशा तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने से डरते हैं। आए दिन कोई न कोई युवक नशे की वजह से अपनी जान गंवा रहा है।