घोर कलयुग…बेटी से बढ़कर प्यार देने वाले ससुर का बहू ने कर दिया बेरहमी से कत्ल….आधा घंटा पेट में मारती रही लात-घूसे, चिला-चिला कर हाथ जोड़ ससुर मांगता रहा जिंदगी की भीख

वरिष्ठ पत्रकार.होशियारपुर। 

बहु द्वारा अपने बुजुर्ग बाप जैसे ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बहू अपनी सास के साथ मारपीट कर रही थी। ससुर द्वारा रोकने की वजह से भड़की बहु ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दे दिया। महिला को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके खिलाफ संगीन धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया। घटनाक्रम वीरवार की शाम गढ़शंकर क्षेत्र का बताया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह होगा। पति विदेश में रहता है। 

जानकारी के मुताबिक, वीरवार को कथित अपराधी महिला सुखविंदर कौर अपनी सास महिंदर कौर के साथ झगड़ा कर रही थी। ससुर सोहन सिंह ने इस बीच दोनों को छुड़ाने का प्रयास किया। इस बात पर अपराधी महिला भड़क गई। उसने अपने ससुर के पेट पर लातों से मारना शुरू कर दिया। लगभग आधा घंटा ससुर पर कई वार किए। ससुर बेहोश हो गया। 

आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। वे घायल को अस्पताल लेकर गए। ईलाज दौरान देर सायं घायल ने दम तोड़ दिया। सूचना पाने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सास के बयान पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर पकड़ लिया। पता चला है कि अपराधी महिला का पति ग्रीस देश में रहता है। पूर्व में सास-ससुर के साथ कई बार महिला झगड़ा कर चुकी है। 

पैसे के लिए तंग करती थी महिला

प्राथमिक जांच में पता चला है कि अपराधी महिला हमेशा ही अपने ससुर से पैसे की मांग करती थी। कई बार उन्होंने पैसे देकर मदद भी की। लेकिन, हर बार वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। इस बार भी मना करने पर महिला भड़की तो ससुर की हत्या कर दी। पता चला कि कई बार अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे को भी पीट चुकी है कथित अपराधी महिला। 

100% LikesVS
0% Dislikes