बुरी खबर……….कमरे से मिला पुलिस कर्मचारी का खून से लथपथ शव………सिर पर लगी थी गोली

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस कर्मचारी की मृत्यु हो गई। प्राथमिक जांच-पड़ताल में अचानक गोली लगने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि मरने वाला पुलिस कर्मचारी त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) में तैनात था। वर्ष 2016 में भर्ती हुआ था। परिवार में कौन-कौन है, इस बारे पता नहीं चल पाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामला, लुधियाना शहर से जुड़ा हैं। 

जानकारी के अनुसार , मनप्रीत सिंह (पुलिस कर्मचारी) मंगलवार की देर सायं अपने कमरे में आया था। यहां पर वह किराए पर रहता था। एकदम गोली की जोर से आवाज आई। दरवाजा भीतर से बंद होने की वजह से किसी ने नहीं खोला। पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाने पर पुलिस की अलग-अलग टीम मौके पर पहुंच गई।

दरवाजा तोड़कर खून से लथपथ शव को बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों का पता लगा कर पुलिस ने घटनाक्रम के बारे सूचित कर दिया। शव सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। चिकित्सकों का विशेष पैनल कल शव का पोस्टमार्टम करेगा। पता लगाया जाएगा कि मृत्यु के अहम कारण क्या रहा हैं। प्राथमिक जांच में मृतक के सिर पर गोली लगने से मृत्यु होने की बात सामने आई। 

पुलिस के बड़े अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया। क्यूआरटी में मरने वाला कर्मचारी तैनात था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत मौत के असल कारण पता लग जाएगे। परिवार को सूचित कर दिया गया। किसी भी समय पहुंच सकते हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes