BIG NEWS–खूनी झड़प, 1 की मौत, सीसीटीवी में घटनाक्रम कैद, दहशत का माहौल, सिर्फ 2 की हुई गिरफ्तारी

रिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 


2 गुटों में खूनी झड़प हो गई। हमले में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने पर मृत्यु हो गई। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ हत्या और घातक हथियारों के साथ दंगा करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने फिलहाल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच-पड़ताल में आपसी रंजिश की बात सामने आई। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। 

जानकारी के मुताबिक, लुधियाना में जगराओं के गिद्दरविंडी गांव में बुधवार को 2 गुट में आपसी झड़प हो गई। थोड़ी देर में खूनी संघर्ष शुरु हो गया। बताया जा रहा है कि हर किसी के हाथ में तेजधार हथियार थे। हमले में बलजीत सिंह की मृत्यु हो गई। गिरफ्तारी के लिए कथित अपराधियों के खिलाफ छापेमारी जारी हैं।  

100% LikesVS
0% Dislikes