AMRITSAR..चमकती खूबसूरत लाइटें, बाग की सुंदरता का दृश्य देख आप समझ लीजिए की सेवा नगर इलाके में पहुंच गए……ऐसा संभव हुआ पार्षद चौधरी की बदौलत

प्रिया कोछड़.अमृतसर। 

चमकती खूबसूरत लाइटें, बाग की सुंदरता का दृश्य देख आप समझ लीजिए की सेवा नगर इलाके में पहुंच गए। यह संभव हो सका क्षेत्र के निष्ठावान एवं ईमानदार पार्षद सुरेंद्र चौधरी की बदौलत। उनके भीतर कूट-कूट कर ईमानदारी तथा जनता के प्रति प्यार बसा हैं। दिन रात लोगों की सेवा में खुद को समर्पित कर दिया हैं। क्षेत्र में स्थित बाग में 30 लाख से ऊपर की लागत से विकास का कार्य किया गया। विशेष तौर पर सबसे महंगी तथा रंग-बिरंगी लाइट, इंटरलॉकिंग टाइल्स हर किसी के दिल को छू रही हैं। पार्षद के विकास कार्य से क्षेत्र निवासी काफी खुश हैं, हर किसी की जुबान से पार्षद को दुआएं दी जा रही हैं। 

पुतलीघर में स्थित सेवा नगर क्षेत्र में लंबे समय से लोगों की पार्क को आधुनिक तरीके से देखने की चाहत थी। मामला , स्थानीय पार्षद के संज्ञान में आया तो उन्होंने मन ही मन में ठान लिया कि उक्त पार्क की सौंदर्यीकरण के लिए हर तरह का प्रयास लागएंगे। इसके लिए चौधरी टीम ने एक खाका तैयार किया। इसके उपरांत पार्षद ने निगम हाउस  में विकास कार्य के लिए मांग रखी। चूंकि, विकास कार्य की राशि अधिक थी तो काम इतना आसान भी नहीं था। फिर भी पार्षद ने इस मुद्दे को निगम हाउस में काफी गंभीरता से उठाया। महापौर ने पार्षद की मांग को स्वीकार कर लिया तथा राशि जारी करने का आदेश दे दिया। 

दशहरा पर्व के महत्वपूर्ण दिन पार्क में खूबसूरत लाइटें लगाई गई। संख्या करीब 50 पार बताई जा रही हैं। इसके साथ-साथ इंटरलॉकिंग टाइल्स भी लग चुकी हैं। बताया जा रहा है कि बाग में खूबसूरती से हर किसी का दिल बाग हो चुका हैं। अब क्षेत्र वासियों को सुबह-शाम सैर करने में काफी सुविधा होगी। दूर जाने की किसी को जरूरत नहीं पड़ेगी। 

दुआएं ही आ रही काम

पार्षद सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक, वह हमेशा से ही जनता की सेवा के लिए बनें है। जनता के प्यार तथा दुआएं , उन्हें काम करने के लिए खड़ा कर देती हैं। कई साल से वह वार्ड की सेवा कर रहे हैं। वार्ड का प्रत्येक घर, उनके लिए एक परिवार हैं। मन में हमेशा ही इच्छा रही है कि वार्ड में अधिक से अधिक विकास कार्य करें। ऐसा करने से मन को सुकून मिलता हैं।  जनता का इसी प्रकार से प्यार मिलता रहा तो भविष्य में बहुत कुछ किया जाएगा। 

चौधरी टीम के अहम किरदार ‘पवन,

चौधरी टीम को सही ढंग से चलाने में पार्षद के बेटे पवन उर्फ पम्मा का अहम किरदार हैं। वह अपने पिता के साथ ढाल की तरह कार्य कर रहें हैं। बताया जा रहा है कि उनकी टीम में दर्जन भर से ऊपर सदस्य काम कर रहे हैं। विकास कार्य का मॉडल तैयार, यहीं टीम खूबसूरत तरीके से डिजाइन करती हैं।  आगे पार्षद के साथ विमर्श किया जाता है। फिर फाइनल रुप दे दिया जाता है। टीम सोशल मीडिया से लेकर मैदान में हर समय तत्पर रहती हैं। लोगों को आ रही समस्या के लिए एक संपर्क नंबर भी जारी किया गया। जल्द ही उसका निदान किया जाता हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes