वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
पहाड़ों में बर्फबारी हो रही हैं। ठंड से बचने के लिए जानवर अक्सर पहाड़ी क्षेत्र का रुख कर लेते हैं। इनमें कई खतरनाक जानवर लोगों के लिए खतरा भी बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला, पंजाब के लुधियाना शहर से जुड़ा हैं। वहां के पक्खोवाल क्षेत्र में तेंदुआ घुस आया। सीसीटीवी में तस्वीर कैद हो चुकी हैं। फिलहाल, उसके पकड़े जाने की अभी तक प्रशासन ने कोई पुष्टि नहीं की। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। सिविल, पुलिस प्रशासन से लेकर वन विभाग एकदम सतर्क हो चुका हैं।
जानकारी के मुताबिक, पक्खोवाल क्षेत्र में स्थित सेंट्री ग्रीन हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में तेंदुआ घुस आया। समय देर रात का बताया जा रहा हैं। तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। इस बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आगे सिविल प्रशासन से लेकर वन-विभाग को जानकारी दी। विभाग की विशेष टीमें पहुंच चुकी हैं। टीम ने अपना सर्च अभियान शुरु कर दिया। लोगों से बाहर नहीं आने की अपील की गई। उन्हें तेंदुए के दिखाई देने पर सूचना देने के लिए अपील की गई। फिलहाल, अभी तक तेंदुआ पकड़ा नहीं गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि पर्वतों में बर्फबारी की वजह से अक्सर तेंदुए मैदानी इलाके में नदी के माध्यम से पहुंच जाते हैं।
प्रशासन ने दावा किया कि उनकी टीम जल्द ही तेंदुए को पकड़ लेगी। सर्च अभियान निरंतर जारी हैं।