जिंदा जल गया व्यापारी…….ROAD ACCIDENT में कार को लगी आग

वरिष्ठ पत्रकार.खन्ना (लुधियाना)। 


हिमाचल प्रदेश का एक शराब कारोबारी पंजाब के खन्ना में सड़क हादसे में जिंदा जल गया। हादसा पायल क्षेत्र में कोहरे की वजह से हुआ। मृतक 37 वर्षीय शेर सिंह हिमाचल प्रदेश के ऊना का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात कोहरे अधिक था। दृश्यता बेहद कम होने की वजह से उनकी गाड़ी गांव कद्दों रोड पर बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। आधी रात का समय होने के कारण रास्ते में ट्रैफिक भी बहुत कम था।


किसी राहगीर ने कार में आग लगी देखी। उसने दमकल विभाग को सूचित किया। तुरंत खन्ना और दोराहा से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मगर तब तक शराब कारोबारी जिंदा जल गया था। शेर सिंह का पंजाब में भी शराब का कारोबार है। गाड़ी में वह अकेले थे।

100% LikesVS
0% Dislikes