वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
आग लगने की वजह से करोड़ों का आर्थिक तौर पर नुकसान हो गया। आग एक वीजा कंपनी के कार्यालय को लगी। आग पर काबू पाने के लिए 30 दमकल विभाग की गाड़ियों की जरूरत पड़ी। राहत कार्य लगभग 6 घंटा चला। घटनाक्रम जालंधर शहर का बताया जा रहा है। हजारों वीजा दस्तावेज तथा नकदी जलकर राख हो गई। पूरी इमारत आग की वजह से पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। पता चला है कि वीजा कंपनी का संचालक हादसे को देख कर फूट-फूट कर रोने लग पड़ा। बोला, कि उसकी जिंदगी भर की कमाई चंद मिनट में खाक हो गई। गनीमत रहा कि किसी प्रकार से जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। हादसा , रविवार देर रात का है।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। किसी प्रकार से कोई शरारती तत्व के शामिल होने की बात बारे भी प्रशासन तथा पुलिस की अलग-अलग टीम अपनी जांच में जुट चुकी है। फिलहाल, प्रशासन ने इस हादसे को लेकर कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की। पता चला है कि आग की लपटें का उठा धुंआ कई किलोमीटर तक उड़ता रहा। आस पास के रहने वाले लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने कंपनी संचालक तथा दमकल विभाग को सूचित किया।
दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें रविवार रात 11 बजे के करीब फोन आया कि क्षेत्र में आग लग गई है। प्रारंभिक तौर पर 2 दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुंची। लेकिन, आग भयंकर होने की वजह से लगभग 30 गाड़िया मौके पर पहुंच गई। राहत कार्य सुबह 5 बजे तक चलता रहा। आग की वजह से भीतर सारा सामान तथा इमारत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। माना जा रहा है कि कंपनी संचालक ने इमारत को किसी 5 सितारा होटल से कम नहीं बनाया था। प्राथमिक जांच में करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

