वरिष्ठ पत्रकार.गुरदासपुर।
दमदमी टकसाल के मुखी संत करतार सिंह भिंडरावाले के भतीजे, भाई बलविंदर सिंह खालसा की हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि हत्यारा सेवादार बलविंदर सिंह खालसा का अपना शिष्य है। हत्या तेजधार हथियारों के साथ की गई है। सूचना मिलते ही देर रात को घटनास्थल पर बटाला पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं बुधवार को डीआईजी राकेश कौशल भी पहुंचे और सारी स्थिति का जायजा लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी कत्ल के आरोपी शिष्य के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं अभी तक कत्ल के कारणों के बारे में पुष्टि नहीं हो सकी।
मृतक बलविंदर सिंह खालसा के भाई मनजीत सिंह ने बताया कि शिष्य ने विश्वासघात करके भाई बलविंदर सिंह खालसा की हत्या की है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि किसी साजिश के चलते ही भाई बलविंदर सिंह खालसा की हत्या करवाई गई है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जताई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह पुलिस से यह मांग करते है कि पुलिस इस बात की जांच करें कि बलविंदर सिंह खालसा की हत्या की असल वजह क्या है।
।