SALUTE….देश नहीं भूल सकता इस ईमानदारी अधिकारी की सेवाएं…आतंकियों के दांत खट्टे करने में निभाई थी अहम भूमिका, सेवानिवृत्त वाले दिन याद किए पुराने पल

वरिष्ठ पत्रकार.दिल्ली।  


एक साफ छवि रखने वाले ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की सूची में प्रमुख स्थान रखने वाले सीमा सुरक्षा बल के आईजी सुरजीत सिंह गुलेरिया अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। वर्तमान में वह बीएसएफ के पूर्वी कमान मुख्यालय, कोलकाता में आईजी (ऑपरेशन) पद पर कार्यरत थे। खास बातचीत में बताया कि उन्होंने अपने 37 वर्षों में हर क्षण देश को सबसे ऊपर रखा, व्यक्तिगत जीवन और परिवार दूसरे स्थान पर रहे। देश की सेवा करते हुए उन्होंने हर पल को खुशी से जिया है। उन्होंने बताया कि जब आप अपने देश की सेवा करते हुए आनंद महसूस करते हैं, तो मान लीजिए भगवान भी आप पर मेहरबान हैं। कभी कोई परेशानी नहीं हुई। मैदान में हमेशा आगे रहकर नेतृत्व दिया।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में जन्मे और बीएसएफ के पूर्वी कमान मुख्यालय, कोलकाता में आईजी (ऑपरेशन) पद से 37 वर्षों बाद सेवा निवृत्त हुए सुरजीत सिंह गुलेरिया ने कहा कि उन्होंने अपने लंबे व शानदार करियर में कश्मीर में आतंकियों के दांत खट्टे करने से लेकर बंगाल में भारत- बांग्लादेश सीमा से मवेशियों की तस्करी बंद कराने और 2001-02 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन-कोसोवो तक विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


उल्लेखनीय है कि गुलेरिया 1987 में सहायक कमांडेंट के रूप में बीएसएफ में शामिल हुए थे और अपने करियर में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों व दुर्गम मोर्चों पर सेवाएं दी। 

100% LikesVS
0% Dislikes