JALANDHAR…….गौंडर गैंग का यह सरगना इस क्षेत्र में देने जा रहा था बड़ी साजिश को अंजाम, पुलिस ने पकड़ा हथियारों सहित, जांच में हुआ इस बात का खुलासा

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।

पंजाब पुलिस के हाथ बहुत बड़ी सफलता लगी है। बताया जा रहा है कि विक्की गौंडर गैंग को चलाने वाले नवीन सैनी उर्फ चिंटू को पकड़ लिया गया है। पता चला है कि गिरफ्तारी जालंधर क्षेत्र से हुई। उसके कब्जे से 4 पिस्टल अवैध तौर पर बरामद हुए। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पिछले 9 माह से पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके खिलाफ पूर्व में पंजाब के अलग-अलग थाना में आर्म्स एक्ट, नशा तस्करी, हत्या का प्रयास, रंगदारी जैसे अन्य कई मामले दर्ज हैं।

एक समय पंजाब ही नहीं कई राज्यों में विक्की गौंडर का नाम काफी चर्चा में था। उसके खिलाफ कई दर्जन अपराधिक मामले दर्ज थे। वह उस समय काफी चर्चा में आ गया था जब उसने कुख्यात गैंगस्टर सुखा काहलवां को पुलिस हिरासत में मरवा दिया था। वर्ष 2017 में उसका पंजाब पुलिस तथा राजस्थान पुलिस ने मिलकर एनकाउंटर कर दिया था। पता चला है कि गौंडर के मौत उपरांत चिंटू ही इस गैंग का सरगना था। 

100% LikesVS
0% Dislikes