वरिष्ठ पत्रकार.खन्ना (लुधियाना)।
चंद पैसों के लिए इंसानियत की हत्या कर दी गई। मामला, पंजाब के खन्ना क्षेत्र से जुड़ा है। 5 हजार के लेनदेन की वजह से कमलेश रानी नामक महिला का महिला ही ने कत्ल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला शान अब्बास को गिरफ्तार कर लिया है।एक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला ने कमलेश रानी से कुछ दिन पहले 5 हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन कमलेश रानी ने मना कर दिया। देर शाम करीब 7 बजे आरोपी महिला कमलेश रानी के घर गई। जब कमलेश ने पैसे नहीं दिए तो उसने अपने पास रखी किरच (तेजधार हथियार) निकाल कमलेश रानी के पेट में घोंप दिया। इसके बाद उसने कई वार किए।
खून से लथपथ महिला वहीं जमीन पर गिर गई। हत्या कर आरोपी महिला करीब साढ़े दस बजे घर से बाहर निकली। रात करीब 11 बजे जब कमलेश रानी के दोनों बेटे घर पहुंचे तो मां को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा पाया। उनकी सांसें भी नहीं चल रही थी, उन्होंने तुरन्त पुलिस को फोन किया। जिसके बाद आरोपी महिला को पुलिस ने कुछ ही देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है।