PUNJAB BREAKING——इस खूनी संर्घष में 3 युवकों की चली गई जान………वजह थी यह

Breaking News Image

SNE NETWORK.HOSHIARPUR.

गढ़शंकर के गांव मोरावाली में 2 गुटों में हुए खूनी संघर्ष दौरान 3 युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वहीं, फायरिंग भी हुई। वहीं, दूसरे गुट का एक युवक गंभीर रूप में घायल हुआ है। हालांकि पुलिस अभी तक गोलियां चलने की बात का नकार रही है।

जानकारी के मुताबिक गांव मोरावाली में गुरप्रीत सिंह अपने साथियों के साथ एक राजनीतिक पार्टी की रैली में जाने के लिए रवाना हुआ था। जैसे ही वह घर 100 मीटर की दूरी पर पहुंचे तो दूसरे गुट के मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के घर के बाहर उनकी झड़प हो गई। इसके बाद गुरप्रीत सिंह ने साथियों के साथ मनप्रीत सिंह के घर में घुसकर हमला कर दिया। इसके बाद गुरप्रीत सिंह के साथी वहां से फरार हो गए। लोगों ने गंभीर रूप से घायल मनप्रीत सिंह, सुखतियार सिंह और शनरदीप सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

उधर दूसरे गुट के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी भी इस झड़प में घायल हुआ है। उसे सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती किया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।

….. इसलिए हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि 26 अक्तूबर को गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की बहन की शादी थी। शादी की रात जागो की रस्म के दौरान मृतक युवकों ने उनके घर के सामने जाकर बुलेट मोटरसाइकिल से पटाके बजाए थे। इसकी शिकायत गुरप्रीत सिंह के परिवार ने पुलिस को भी दी थी। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

100% LikesVS
0% Dislikes