PUNJAB…..ये देखों सैनिक, कितना बड़ा निकला शातिर…..शादीशुदा होने के बावजूद रचाने गया था ब्याह…..अहम मौके पर पुलिस ने रुकवा दी शादी

BRIDAL GROOM

वरिष्ठ पत्रकार.फाजिल्का फिरोजपुर। 

भारतीय सेना में सैनिक (फौजी) गाजे-बाजे के साथ दुल्हन ब्याहने पहुंचा। लड़की वालों की तरफ से भी सभी तैयारियां की जा चुकी थी। बारात लड़की वालों के आंगन पर पहुंची, लेकिन सात फेरों से पहले ही दूल्हा बनकर आए फौजी जवान की हकीकत सबके सामने आ गई। पुलिस ने फौजी की शादी रुकवा दी। लड़की वालों के घर शादी वाले दिन पुलिस के पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। पता चला है कि फौजी की पहले ही शादी हो चुकी है। शादीशुदा होने के बावजूद वह दूसरी शादी के लिए सज-धज कर बारात लेकर लड़की वालों के घर पहुंचा था।


लड़की की मां सुरजीत कौर ने बताया गांव दोना नानका के रहने वाले एक फौजी के साथ उनकी लड़की की शादी तय हुई थी। फौजी ने छुट्टी न मिलने का तर्क देकर 5 दिन के भीतर शादी की मांग रखी। लेकिन उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि फौजी पहले से ही शादीशुदा है। फौजी ने लड़की वालों को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी कि वह पहले से ही विवाहित है।  

….जानिए, कैसे आई सच्चाई सामने


दूल्हे की हकीकत सामने आने के बाद लड़की वालों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि लड़की के सिर पर पिता का साया नहीं है। सदर थाना एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया उनके पास उक्त फौजी की पहली पत्नी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दिए बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes