MURDER..तेजधार हथियारों से महिला को काट डाला….साढ़े 4 एकड़ जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

MURDER LATEST IMAGE (GRAPHIC FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर। तेजधार हथियार से हमला कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं 2 महिलाएं हमले में घायल हुई हैं। घटना गांव फत्तू वाला में हुई है। यहां दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है, जमीनी विवाद के चलते एक गुट के लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया। मृतक महिला की पहचान कश्मीरो बाई (47) के तौर पर हुई है। वहीं घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।


एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू का कहना है कि दोनों पक्षों में साढ़े 4 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वीरवार सुबह 9:30 बजे आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। घर में महिलाएं ही मौजूद थी, जबकि उनके पुरुष कामकाज के लिए घर से बाहर गए हुए थे। आरोपियों ने तेजधार हथियार से वार कर कश्मीरो भाई की हत्या कर दी। जबकि निको और सतविंदर गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

100% LikesVS
0% Dislikes