IMPORTANT NEWS……क्यों, अमृतसर-तरनतारन के लिए अगले 3 दिन हो सकते है खतरनाक……?

BEAS RIVER-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।  

इस बार पंजाब में बारिश ने अगले पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। सावन का माह समाप्त होने के बावजूद बारिश फिर भी हो रही है। अब मौसम विभाग ने अगले 3 दिन में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। विभाग के अनुसार, तेज आंधी-तूफान के साथ पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, अमृतसर. मोहाली व रूपनगर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब व पटियाला समेत अन्य कई जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

वहीं हिमाचल में लगातार हो रही बारिश की वजह से भाखड़ा व पौंग बांध का जलस्तर भी दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। विशाल गोबिंद सागर झील में पानी की आमद 89361 क्यूसेक दर्ज की गई जिससे भाखड़ा डैम का जलस्तर 1658.79 फीट जा पहुंचा है। इसी वजह से बिजली बनाने के लिए व हाइडल नहरों में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जिससे निचले इलाकों और खेतों में पानी भरने का खतरा पैदा हो गया है। इससे निचले इलाकों 57048 में रहने वाले लोगों के बीच भय का माहौल बना है।

Rainy weather


प्रशासन ने सभी प्रभावित क्षेत्र वासियों से अनुरोध किया कि वे ब्यास दरिया के पास जाने से बचें और सरकार द्वारा जारी की गई सभी चेतावनियों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें। उधर, हरिके पत्तन हैड वर्कस के साथ लगते क्षेत्र में 24 घंटे के बाद बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि हैड वर्क्स पर 1.50 लाख क्यूसेक पानी अगर अप स्ट्रीम में दर्ज होता है तो हालात बिगड़ सकते हैं। जबकि दरिया के साथ लगते कुछ खेतों में पानी के कारण फसलें प्रभावित हो चुकी हैं। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes