वरिष्ठ पत्रकार. चंडीगढ़।
आम आदमी पार्टी (आप) विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी पटियाला पुलिस द्वारा की गई। बताया जा रहा है कि उन पर आरोप है कि पिछले दिनों बाढ़ की स्थिति को लेकर उन्होंने एक सरकारी उच्च अधिकारी तथा अपनी सरकार के खिलाफ बोला था। पहले राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा को वापस ले लिया, अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा उनकी दूसरी पत्नी ने उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया। यह मामला हरियाणा में दर्ज किया गया। इससे पहले उन्होंने लाइव होकर दिल्ली की सरकार पर उनके खिलाफ दबाव डालने का आरोप लगाया था।
..जानिए, कौन है हरमीत सिंह पठान माजरा
हरमीत सिंह पठान माजरा विधानसभा क्षेत्र सन्नौर से आम आदमी पार्टी (आप) के वर्तमान विधायक है। पिछले कुछ समय से उन्होंने अपनी ही पार्टी की मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कभी सोशल मीडिया पर लाइव होकर सरकार तथा सरकारी बाबुओं के खिलाफ उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे है या फिर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने का संदेश जनता के बीच पहुंचा रहे है। फिलहाल, उनका लाइव होना उनके लिए भारी पड़ गया है। अब उन्हें गिरफ्तार करके पटियाला की जेल में भेज दिया गया है।
..दुष्कर्म का क्या है मामला
विधायक के खिलाफ उनकी पत्नी ने हरियाणा के एक थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पता नहीं किसी समय उन्हें हरियाणा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जा सकती है। क्योंकि, धाराएं काफी सख्त है। इसमें उन्हें जल्द जमानत मिलना भी इतना आसान नहीं लग रहा है। ऐसे में उनके राजनीतिक सफर में बहुत बड़ी अड़चन पैदा हो गई। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अब विपक्षी पार्टियों को मौजूदा सरकार को घेरने का बहुत बड़ा अवसर मिल चुका है। ऐसे में आप के लिए आने वाले समय में ज्यादा मुश्किलें खड़ी हो सकती है।

