वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला।
एक गद्दा फैक्ट्री में आग लगने की खबर सामने आया। हादसा, पंजाब के जिला कपूरथला में स्थित जालंधर रोड़ का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान फैक्ट्री में 8 कर्मचारी उपस्थित थे। 7 कर्मचारियों को राहत कर्मीयों की मदद से बचा लिया गया, जबकि, 1 कर्मचारी के फंसे होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण है कि करीब 20 किलोमीटर दूर जालंधर से भी काले धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। रहात कार्य जारी है। आग लगने से फैक्ट्री में रखा करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस तथा सिविल प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।
..दर्जन भर दमकल की गड़िया पहुंची
एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, रेल कोच फैक्ट्री, करतारपुर तथा जालंधर सेफायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मिलाकर दर्जन दमकल गड़ियां कार्य में जुटी है। आम दिन की तरह फैक्ट्री में 9 बजे काम शुरू होता था। सुबह 8:15 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। उस समय फैक्ट्री के अंदर सिर्फ 7- 8 लोग ही मौजूद थे। जो सुरक्षित बाहर आ गए हैं। हालांकि एक कर्मचारी के फैक्ट्री के अंदर होने का शक जताया जा रही है। कुछ साथी यह भी बता रहे हैं कि वह सुरक्षित बाहर आ चुका है। लेकिन घटनास्थल पर वह उपस्थित नहीं है।

