वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
प्रसिद्व लोक गायक गुरमीत मान का निधन हो गया। वे 57 साल के थे। उनके निधन का समाचार सुनते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि गुरमीत मान को दिल की ह्दयाघात की समस्या थी। तीन-चार साल पहले उनको स्टंट डाले गए थे। इसके बाद से उन्होंने शो करना कम कर दिया था।
उन्हें पिछले दिनों इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां से सुधार ने होने पर रोपड़ के परमार अस्पताल में लाया गया, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों के अनुसार उनकी किडनी डैमेज हो चुकी थी। बता दें कि रोपड़ के रहने वाले गुरमीत मान की पहचान पेंडू अखाड़ों के किंग के रूप में थी। उनकी एल्बम ‘सोहरेयां दा पिंड’ और ‘चंडीगढ़ इन रूम’ से काफी फेमस रहीं। गुरमीत मान की जोड़ी सिंगर प्रीत पायल के साथ काफी मशहूर थी। गुरमीत पुलिस विभाग में ASI भी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती रोपड़ पुलिस लाइन में थी।
गुरमीत मान का जाना पंजाब की फिल्म एंड म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए पांचवां झटका है। हाल ही के दिनाें में सिंगर राजवीर जवंदा, संगीत सम्राट चरणजीत आहूजा, पंजाबी कामेडियन भल्ला और जालंधर के बाडी बिल्डर और एक्टर दविंदर घुम्मन की मौत हो चुकी हैं।

