VIRAL-VIDEO……भीड़ ने लिया कानून अपने हाथ में…..चोर समझ खंभे से बांधकर की खूब पिटाई…..अधमरा हालत में छोड़ा…..रास्ते में हो गई मौत..बड़ा सवाल…कौन है इस मौत का जिम्मेदार……?

SUSPICIOUS-DEAD-BODY-AT-LUDHIANA

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

SUSPICIOUS-DEATH-VIRAL-VIDEO-LDH.

समाज के हालात इतने बुरे हो चुके है कि अब लोगों ने कानून भी अपने हाथ लेना शुरु कर दिया। ताजा मामला, पंजाब के लुधियाना से बीती रात हुई एक घटना से जुड़ा है। पता चला है कि लोगों ने एक संदिग्ध को चोर समझ कर उसे इतनी तरह से पीटा कि उसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव को पुलिस ने सरकारी शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल, किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज होने की पुलिस ने पुष्टि नहीं की। घटना से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया में शुक्रवार की सुबह खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। जो कि लोगों की एक तरह से चर्चा का विषय बनी हैं। 

SUSPICIOUS-WOUND-SIGN-2-LDH.

वीरवार की देर रात एक संदिग्ध को कोचर मार्केट के पास लोगों ने देखा। बताया जा रहा है कि वह किसी के घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। लोग उसे चोर समझ बैठे, फिर उसे खंभे के साथ रस्सियों सहित बांधकर खूब पिटाई की। इतना पीटा की उसे अधमरा कर दिया। ऐसे में घटना से जुड़ा एक वीडियो किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। बाद में उसे सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया गया। 

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई करते हुए पहचान के लिए सरकारी शवगृह में रखवा दिया। मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही हो गई थी। जांच में किसी के खिलाफ आरोप साबित हुआ, उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

100% LikesVS
0% Dislikes